फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If military action against Pakistan

पाक के खिलाफ की जाए सैनिक कार्रवाई

Fri, 23 Sep 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
घोसिया/सुरियावां। उड़ी में सेना के जवानों पर आतंकी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को सुरियावां और औराई चौराहे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका गया। सरकार से आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने की मांग की गई।
विज्ञापन

घोसिया संवाददाता के अनुसार, औराई बाजार के नागरिकों ने बृहस्पतिवार को रवि राय के नेतृत्व में पाक पीएम का पुतला जलाया। इस मौके पर धीरज सिंह, जयचंद सरोज, डाक्टर चौबे, सूरज सिंह, कमलेश सरोज, भगौती सिंह, जियालाल सरोज, श्यामलाल सरोज आदि रहे। पुतला दहन से पूर्व नागरिकों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सुरियावां संवाददाता के अनुसार, निमकौडिया तालाब के हनुमान मंदिर में विहिप और बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें शहीद जवानों के प्रति शोक जताया गया। इसके बाद दोनो संगठनों ने पाक पीएम का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत बंद कर गोली का जवाब गोली से दे। इसके पूर्व निमकौडिया तालाब से आतंकवाद के खिलाफ मोटरसाइकल जुलूस निकाला गया।  जो नयागंज, बरेतर, सुरियावा चौक, त्रिमुहानी बाईपास तक पहुंचा। रामचंद्र पांडेय ,सुनील मिश्र, रामआसरे मोदनवाल , सूरज वर्मा ,मंगल मोदनवाल , संतोष कौशल , शिवम जायसवाल , केशव जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed