फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   If Gajiya railway gate is closed, there will be movement

गजिया रेलवे फाटक को बंद किया तो होगा आंदोलन

Fri, 04 Sep 2020 04:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
If Gajiya railway gate is closed, there will be movement
ज्ञानपुर। उत्तर रेलवे के भदोही रेलखंड स्थित गजिया फाटक को बंद करने को लेकर शुरू हुए विरोध के बीच शुक्रवार को व्यापारियों ने भी फाटक को बंद न करने की मांग की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपकर कहा कि गजिया फाटक बंद करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता ने कहा कि उक्त रेल खंड सीधे लखनऊ से वाराणसी को जोड़ता है। इसका विद्युतीकरण, दोहरीकरण की सौगात देकर रेल प्रशासन ने उचित कदम तो उठाया, लेकिन गजिया रेलवे फाटक को बंद करने, मुख्य मार्ग पर दीवार खड़ी करने से समस्या बढ़ जाएगी। इससे न केवल भदोही नगर दो भागों में बंट जाएगा, आम लोगों के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। फाटक बंद होने से वर्तमान समय में लोगों को कचार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। व्यस्त नगर में जाम, नो-इंट्री के समय व्यापारियों को सामान ले आने-ले जाने की समस्या से जूझना पड़ता है। यदि केंद्र सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो व्यापारी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सिराज अख्तर, श्रीकांत जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed