{"_id":"60115df98ebc3e08b265124f","slug":"icy-winds-rocked-mercury-dropped-four-degrees-bhadohi-news-vns571232490","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं ने हिलाया, पारा चार डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं ने हिलाया, पारा चार डिग्री गिरा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को सुबह 11 बजे तक धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। ठंड बढ़ने की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री तक लुढ़क गया। इससे सुबह-शाम लोग अलाव के आसपास ही समय गुजार रहे हैं।
महीने के शुरूआत से पड़ रही ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मकर संक्रांति के बाद मौसम लगातार बदल रहा है। कोहरा, धुंध और बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार और मंगलवार को दिन भर जहां कोहरे और बादल से भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए वहीं बुधवार को धूप निकली, लेकिन गलन भरी हवाओं से वह भी बेअसर रही। बर्फीली हवाओं के चलने से लोग ठिठुरते रहे। शहर के चौराहों, तिराहों, गलियों और दुकानों के बाहर कहीं कोयला, तो कहीं अलाव जलते रहे। सुबह जल्दी उठे लोग गलन और ठंडक देख घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर सके। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज सहित अन्य बाजारों में शाम सात बजे तक सन्नाटा पसर गया।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री जबकि अधिकतम 19.7 रहा। 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 15.4 जबकि न्यूनतम 7.2 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को भी कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। धूप निकलने के आसार भी बन सकते हैं। अधिकतम तापमान 19 जबकि न्यूनतम आठ डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर कड़ाके की ठंड के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलाए गए। जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञानपुर के पुरानी कलेक्ट्रेट शीतल पाल तिराहा, पुरानी बाजार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क आदि स्थानों पर अलाव नहीं गलाए गए। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।