फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Husband turned out to blackmailer who used to ask for money by sending obscene videos

पति ही निकला ब्लैकमेलर: अश्लील वीडियो भेजकर मांगता था रुपये, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, छह माह से थे अलग

Thu, 01 Jun 2023 05:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 05:36 PM IST
सार

यूपी के भदोही जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेम विवाह के बाद हुए तकरार के बाद से अलग रह रही युवती को उसका पति ही ब्लैकमेल कर रहा था। इस खुलासे से लोग हैरान हैं। 

विज्ञापन
Husband turned out to blackmailer who used to ask for money by sending obscene videos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक युवती को उसका ही पति बीते कई माह से अश्लील वीडियो और धमकी भरा मैसेज भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। यह खुलासा होने के बाद से ना केवल युवती बल्कि अन्य लोग भी हैरान हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और युवती ने एक साल पहले कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। बाद में परिजनों के राजी होने पर मंदिर में भी शादी हुई। छह माह पहले विवाद होने के बाद से दोनों अलग- अलग रहने लगे थे। इसके बाद आरोपी ने एकतरफा प्रेमी, नकली पुलिसकर्मी और पीड़ित बनकर साइबर फ्रॉड किया। मामला यूपी के भदोही जिले का है।

विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश भारती ने बताया कि बीते दिनों जनसुनवाई के दौरान एक युवती ने किसी व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया के जरिये अश्लील वीडियो भेजकर पैसे मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद साइबर सेल की टीम ने जांच-पड़ताल की तो बड़ा खुलासा हुआ।

विज्ञापन

खुद को साइबर सेल भदोही का पुलिसकर्मी बताकर कर रहा था गुमराह

पता चला कि युवती का पति ही ऐसा कर रहा था। प्रेम विवाह के बाद हुए तकरार के बाद से युवती अपने मायके में रहने लगी थी। इस दौरान उसके मोबाइल पर सोशल मीडिया और वर्चुअल व्हाट्सएप आईडी से अश्लील मैसेज व फोटो और धमकी भरे मैसेज आने लगे। ऐसा ना करने की एवज में रुपये की मांग की जाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  बैंड पार्टी में आई महिला डांसर संग नाचने को लेकर मारपीट, दूल्हा सहित कई घायल

तंग आकर युवती से एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। इस बीच किसी तरह आरोपी को पुलिसिया कार्रवाई की भनक लग गई। उसने अपने भाई के नंबर और दूसरे मोबाइल सेट से फर्जी पुलिसवाला बनकर युवती से चैट करने लगा। उसने गूगल से राजस्थान पुलिस का लोगो निकालकर एडिट करते हुए भदोही पुलिस लिखा और युवती को मैसेज भेजकर गुमराह कर लिया। युवक ने बातचीत में युवती को फंसा कर उसे ओटीपी पूछ लिया और युवती का व्हाट्सएप हैक कर लिया।

उसके व्हाट्सएप से अपने नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजने के साथ ही चार लाख रुपये की डिमांड की गई। शातिर युवक ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और आरोप लगाया कि युवती ने उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर साइबर पुलिस ने जब इसकी गहराई से जांच की तो पता चला कि युवक ने ही फर्जी तरीके से यह मैसेज भेजा था। जिसके बाद ऊंज पुलिस ने आरोपी आनंद मोदनवाल निवासी गोधना बाजार, ऊंज को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि फर्जी पुलिस बनकर चैटिंग का उद्देश्य युवती के व्हाट्सअप आईडी को हैक करना था।  बताया कि वह युवती को फिर से पाने की चाहत में ऐसा किया था। मामले का खुलासा करने वाली साइबर टीम में मुख्य आरक्षी राधेश्याम कुशवाहा, अंकित तिवारी, अंकित शुक्ला, रोहन, राघवेन्द्र कुशवाहा के साथ ऊंज प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव सहित अन्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed