{"_id":"6477940fc6d6b6c36d0ae784","slug":"fight-for-dancing-with-dancer-many-injured-including-groom-ghazipur-news-c-20-1-231847-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: बैंड पार्टी में आई महिला डांसर संग नाचने को लेकर मारपीट, दूल्हा सहित कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: बैंड पार्टी में आई महिला डांसर संग नाचने को लेकर मारपीट, दूल्हा सहित कई घायल
Thu, 01 Jun 2023 05:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 05:39 PM IST
सार
गाजीपुर जिले के हरिहरपुर गांव में मंगलवार की रात आई बरात में बैंडबाजे पर डांस करने को लेकर जमकर मारपीट हुई। घटना में दूल्हा और उसके पिता सहित दोनों पक्षों से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शादी समारोह में मारपीट
- फोटो : social media
विस्तार
गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मंगलवार की रात आई बरात में बैंडबाजे पर डांस करने को लेकर जमकर मारपीट हुई। घटना में दूल्हा और उसके पिता सहित दोनों पक्षों से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं बरात बिना शादी किए लौट गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने दूल्हा एवं उसके पिता को वाराणसी रेफर कर दिया। भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव की दलित बस्ती निवासी रमेश राम के पुत्र गौरव की बरात मुहम्मदाबाद क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में आई थी।
विज्ञापन
देर शाम बैंड पार्टी में आई महिला डांसर के साथ नाचने को लेकर बराती-घराती आपस में भिड़ गए। इसमें दुल्हा और उसके पिता सहित दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद शादी नहीं हुई और बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
इस संबंध में मुहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि अभी इस संबंध में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।