पति की प्रेमिका को पत्नी ने पीटा: अयोध्या से आई युवती बना रही थी शादी का दबाव, भीड़ देखती रही तमाशा
अयोध्या से आई एक युवती गांव के एक युवक से शादी करने के लिए अड़ गई और उसे अपना प्रेमी बताने लगी। फिर क्या था प्रेमी की पत्नी आग बबूला हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के एक गांव में बुधवार रात पति की प्रेमिका की पत्नी ने जमकर धुनाई कर दी। धारदार हथियार से हमला करने की वजह से उसके हाथ में गंभीर चोट आ गई। गंभीरावस्था में उसे ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। दिलचस्प यह रहा कि इस दौरान पत्नी के साथ उसके पति ने भी प्रेमिका के साथ मारपीट में सहयोग किया। यह वाकया सुरियावां थाना क्षेत्र के पट्टीबेजांव गांव की है। घटना को लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
दरअसल पट्टीबेजांव गांव में बुधवार की रात करीब नौ बजे अयोध्या से आई एक युवती गांव के एक युवक से शादी करने के लिए अड़ गई और उसे अपना प्रेमी बताने लगी। धीरे-धीरे यह बात गांव में आग की तरह फैल गई और देखते-देखते आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। फिर क्या था प्रेमी की पत्नी आग बबूला हो गई।
प्रेमिका का तमाशा देख युवक की पत्नी युवती के पास पहुंची और उसपर हमला बोल दिया। इस बीच आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने उक्त युवती के ऊपर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आ गई।
तमाशा देख रही भीड़ में से किसी ने बीचबचाव किया और घायलावस्था में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक अयोध्या से आई महिला पट्टीबेजांव गांव में पहुंची।
वह अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। फिर क्या था प्रेमी की पत्नी इसको सुनकर आग बबूला हो गई। प्रेमी की पत्नी महिला की पिटाई करना शुरू की तो पति भी उसके साथ मिल गया।