{"_id":"5f737bd98ebc3e9bb15eea65","slug":"honorable-people-spent-money-on-specific-work-bhadohi-news-vns5501110155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य विशेष पर माननीयों ने खर्च की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य विशेष पर माननीयों ने खर्च की रकम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के तीनों विधायकों ने कार्य विशेष पर विधायक निधि की रकम सर्वाधिक खर्च की है। किसी ने हाईमॉस्ट लाइट और इंटरलॉकिंग तो कोई सोलर वाटर पंप के साथ हैंडपंप पर ज्यादा मेहरबान रहा। जबकि तमाम क्षेत्रों में जरूरी विकास कार्य अब भी अधूरे पड़े हैं।
भदोही विधानसभा क्षेत्र पर नजर डाली जाए तो विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने तीन साल के कार्यकाल में सबसे अधिक रकम हाईमॉस्ट लाइट पर खर्च की। 2017-18 में 76 लाख हैंडपंप और 20 लाख अंडरग्राउंड नाली निर्माण, 2018-19 में निधि की अधिकतर रकम हाईमॉस्ट और सोलर लाइट पर खर्च हुई। इसमें 85 लाख हाईमॉस्ट लाइट, 2019-20 में इंटरलॉकिंग पर 82.57 लाख, हाईमॉस्ट, मिनी स्ट्रीट लाइट और स्ट्रीट लाइट पर एक करोड़ 20 लाख खर्च किए गए। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने दो सत्र में हैंडपंप और तीसरे साल गौशाला और इंटरलॉकिंग पर निधि खर्च की। 2017-18 में एक करोड़ 49 लाख हैंडपंप, 2018-19 में इंटरलॉकिंग पर 70.27 लाख, हैंडपंप पर 26.75 लाख, इंटरलॉकिंग प्रवेश द्वार पर 51 लाख और 2019-20 में गौशाला, सांस्कृतिक मंच, इंटरलाकिंग, खंड़जा और पुलिया निर्माण पर एक करोड़ 41 लाख खर्च की। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की अधिक रकम स्कूल भवन, वाचनालय और सोलर वाटर पंप पर खर्च हुई। 2017-18 में स्कूल कक्ष निर्माण, बाउंड्रीवाल, पुलिया निर्माण पर 79.28 लाख, हैंडपंप पर 30.62 लाख, 2018-19 में स्कूल के भवन निर्माण, वाचनालय पर 51.95 लाख जबकि 2019-20 में वाचनालय, सोलर वाटर पंप और स्कूल भवन पर तीन करोड़ 33 लाख 86 हजार खर्च कर दिया। तीनों माननीयों ने विशेष कार्य पर खर्च किए, हालांकि सड़कों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे अधिकतर ग्रामीण सड़कों की हालत खस्ता है।