फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Holika will be on fire today, Holi of colors on March 8

Bhadohi News: आज लगेगी होलिका में आग, आठ मार्च को रंगों की होली

Mon, 06 Mar 2023 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Holika will be on fire today, Holi of colors on March 8
ज्ञानपुर। रंगोत्सव का त्योहार होली में गिने चुने दिन शेष बचे हैं। इसकी तैयारी में हर कोई मशगूल है। बच्चे अभी से रंगोत्सव का त्योहार मनाने में लग चुके हैं। बाजरों में अबीर, गुलाल और पिचकारी से दुकानें सजी हुई हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि होली सात मार्च को मनाएं या आठ मार्च को। लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आचार्य शरद पांडेय के अनुसार इस साल होलिका में छह मार्च को लगेगी, लेकिन होली आठ मार्च को मनाया जायेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सात मार्च को पूर्णिमा का मान शाम को 5:40 बजे तक ही है। ऐसे में छह मार्च को ही होलिका दहन किया जा सकेगा। सोमवार को 12. 23 से 01.35 तक होलिका दहन का शुभ मुर्हूत है। पूर्णिमा के बाद 49 घटी और 38 पल का सूर्यास्त मिल रहा है। ऐसे में सात की शाम को भद्रा और पूर्णिमा के अंत के साथ सूर्यास्त भी मिल रहा है। ऐसे में होली पर्व आठ मार्च को मनाया जायेगा। वहीं डुहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने भी बताया कि ऋषीकेश पंचांग के अनुसार होलिका दहन 6 मार्च को ही होगा। पांच मार्च में भोर में 4.48 तक भ्रदा का प्रभाव खत्म हो जाएगा। इसके बाद पूरा दिन होलिका दहन किया जा सकता है। वहीं आठ मार्च को सूर्योदय से रात्रि काल में होली मनाय जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed