फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Holi was celebrated at Dr. Bhimrao Ambedkar Park

Bhadohi News: डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में मनाई गई होली

Mon, 02 Mar 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Holi was celebrated at Dr. Bhimrao Ambedkar Park
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के बसारतपुर गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में रविवार को युवाओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस बार होली के रंगों में खास बात देशभक्ति की भावना रही।
विज्ञापन

अधिकांश लोगों के चेहरे पर नारंगी और हरे रंग का गुलाल लगा था, जो तिरंगे की तरह दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है।
विज्ञापन

तिरंगे के रंगों से होली खेलकर लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और सम्मान भी प्रकट किया। युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
युवाओं ने होली के महत्व और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान वहां मौजूद घोसी के पूर्व भाजपा विधायक विजय राजभर ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में रंग, उमंग और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र कुमार राजभर, संजय विश्वकर्मा, अवधेश मौर्य, सोनू राजभर, चंद्रभूषण विश्वकर्मा, पंकज, सत्यानंद चौबे, सोनू मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed