फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hockey wizard remembered on Jayanti

जयंती पर हॉकी के जादूगर को किया याद

Sat, 29 Aug 2020 04:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Hockey wizard remembered on Jayanti
राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टेडियम मूंसीलाटपुर में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करते खिलाड? - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। मूंसीलाटपुर स्थित जिला स्टेडियम में शनिवार को हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। खिलाड़ियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का मूल नाम ध्यान सिंह था। उनके मित्रों से उन्हें ‘चंद’ उपनाम मिला था, क्योंकि वे रात्रि में चंद्रमा की प्रतीक्षा करते थे कि कब चंद्रमा निकले और हम उसकी चांदनी रात में अभ्यास करें। उन्होंने बताया कि चांदनी रात में सारी - सारी रात मेजर ध्यानचंद जी अभ्यास किया करते थे। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि टूटी हॉकी से अपने खेल कैरियर को शुरू कर विश्व के सर्वश्रेष्ठ सेंटर फॉरवर्ड बने मेजर ध्यानचंद जी हॉकी के जादूगर कहलाए। मेजर ध्यानचंद जी अपने खेल कॅरियर में बतौर कप्तान भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए। उन्होंने अपने 22 वर्ष के खेल कॅरियर के दौरान 400 से अधिक गोल किए। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शिक्षक अशोक ने 1055 वें दिन जामुन के पौधों का पौधरोपण किया। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच सुनील कुमार, हॉकी कोच कमल कुमार, खेल अनुदेशक प्रभात कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed