{"_id":"63f57b7c8187c20b6c0f8e49","slug":"historysheeter-arrested-the-miscreant-who-was-running-away-after-robbing-a-bike-opened-fire-on-the-police-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश ने की पुलिस पर फायरिंग, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश ने की पुलिस पर फायरिंग, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
Wed, 22 Feb 2023 07:52 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 22 Feb 2023 07:52 AM IST
सार
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर मुनीम का काम करने वाले नथईपुर गांव निवासी शेषमणि मंगलवार की देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए मुनीम की बाइक छीन ली। मुनीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश ने की पुलिस पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की अर्धरात्रि मुठभेड़ के बाद एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। बाइक की लूट कर भाग रहे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर अपराधी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और लूट की बाइक बरामद की। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ कई जिलों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर मुनीम का काम करने वाले नथईपुर गांव निवासी शेषमणि मंगलवार की देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए मुनीम की बाइक छीन ली। मुनीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही औराई, ज्ञानपुर, गोपीगंज, ऊंज, कोईरौना पुलिस ने जगह-जगह सघन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस बीच सिंहपुर और गोपीगंज के पास बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों का पुलिस ने पीछा किया। अपने आपको घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अकील उर्फ मुर्गा नाम के अपराधी के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अकील उर्फ मुर्गा के पास से एक तमंचा और लूट की बाइक बरामद की। घायल अपराधी को इलाज लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि बाइक लूटकर भाग रहे एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अकील उर्फ मुर्गा हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी है। उस पर भदोही ,मिर्जापुर, जौनपुर और प्रयागराज में एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।