फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hindu society will remain safe only by being united: Karuna Shankar

एकजुट होकर ही सुरक्षित रहेगा हिंदू समाज : करुणा शंकर

Wed, 24 Dec 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hindu society will remain safe only by being united: Karuna Shankar
गोपीगंज में विराट हिंदू सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राए। संवाद
गोपीगंज। नगर के वैभव लॉन में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू समाज को एकजुट रहने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री माता एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। गायत्री परिवार के आचार्य राधेश्याम उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया। मुख्य अतिथि सेमराध नाथ धाम के महंत स्वामी करुणाशंकर दास ने कहा कि एकजुट होकर ही हिंदू समाज सुरक्षित रह सकता है। दूसरे देशों में हिंदुओं के साथ कैसा व्यवहार हो रहा है, यह जग जाहिर है। ऐसे में जाति और बिरादरी में न बंटकर सभी को एक होने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाहक वीरेंद्र जी ने सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। संत विवेकानंद विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर बृजेश गुप्ता, अखिलेश्वर प्रताप सिंह, रमेश पांडेय, डॉ. कृष्ण कुमार, आनंद मिश्रा, अनंजय विश्वकर्मा, गुड्डू जायसवाल, बिंदेश गुप्ता, गोविंद मुरारी बरनवाल, अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, ज्ञानपुर चैयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, कृष्ण कुमार खटाई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed