फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hinchanpur team wins Dahi-Handi competition

Bhadohi News: दही-हांडी प्रतियोगिता में हिंचनपुर की टीम विजयी

Mon, 07 Sep 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hinchanpur team wins Dahi-Handi competition
सीखापुर गांव में मटकी फोड़ने का प्रयास करते गोविन्दा। संवाद
ब्लॉक क्षेत्र के सीखापुर गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार को दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। पिरामिड बनाकर टीमों ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया, लेकिन हिंछनपुर की टीम मटकी फोड़ने में सफल रही। टीम को 7200 रुपये नगद और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति जुड़ी है। समाजसेवी कृष्ण बाबा मिश्रा ने कहा कि प्रभु की वजह से जीवन में प्रेम, आनंद और शांति मिलती है। इस मौके पर डीघ ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा, प्रकाश तिवारी, गोपीगंज चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, आनंद नारायण मिश्र, विनोद पांडेय, चंद्रप्रकाश तिवारी, गोरे, ज्ञानपुर चेयरमैन घनश्याम गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अंजनी शुक्ला, राजेश परदेशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article