{"_id":"5df91eaa8ebc3e87ec7ff7a3","slug":"high-alert-on-cab-bhadohi-news-vns500353772","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब पर हाई एलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब पर हाई एलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगहबानी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नागरिकता संशोधन कानून (कैब) को लेकर मऊ में हुए बवाल के बाद भदोही जिले की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। धारा 144 पहले ही प्रभावी है।
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश भर में आंदोलन, हिंसा हो रही है। पूर्वांचल के मऊ जिले में भी सोमवार को गाड़ियों को जलाने से लेकर पथराव हुआ। इसमें कई नागरिक संग पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मुख्यमंत्री का सख्त रवैया देखकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसको लेकर डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति अगर फेसबुक, वाट्सअप समेत अन्य सेंटरों से भड़काऊ पोस्ट करेगा तो उस पर बिना देरी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी निरस्त की जा चुकी है। एक सप्ताह तक कोई भी छुट्टी पर नहीं जाएगा। एएसपी, तीनों सीओ संग सभी थानाध्यक्षों को कड़ी हिदायत दी गई है। ग्राम प्रधानों के माध्यम से लेकर अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं से बराबर लोकेशन लेने के लिए कहा गया है। बाहर से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही सार्वजनिक महत्व के भीड़भाड़ वाले स्थानों की तलाशी की जा रही है।