फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Herbal garden will be built at Ayurvedic hospital

Bhadohi News: आयुर्वेदिक अस्पताल पर बनेंगे हर्बल गार्डेन

Mon, 05 Feb 2024 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Herbal garden will be built at Ayurvedic hospital
ज्ञानपुर। जिले के नौ आयुर्वेदिक अस्पतालों काे हेल्थ एंड वेलनेस का दर्जा मिला है। इनमें हर्बल गार्डेन बनाए जाएंगे। इससे मरीजों को स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा। उनको औषधीय गुणों के पौधों की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 26 आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। प्रचार-प्रसार न होने के कारण इन अस्पताल पर मरीजों की संख्या काफी कम होती है। आयुर्वेदिक अस्पतालों पर सुविधाएं बढ़ाई जाएं तो मरीजों को इसका लाभ भी मिलेगा। इन अस्पतालों पर हेल्थ एंड वेलनेस का दर्जा मिलने के बाद भी संसाधन व सुविधाओं का अभाव है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आयुर्वेदिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सोनैचा, मोढ, चौरी, कोईरौना सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों में हर्बल गार्डेन बनाया जाना है। कई बीमारियों के उपचार इन औषधीय पौधों में छुपी रहती है। वाराणसी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम ने बताया कि जो आयुर्वेदिक अस्पताल हेल्थ एंड वेलनेस में शामिल हुए है, वहां पर हर्बल गार्डन बनाया जाएगा। जिला चिकित्सालय परिसर में हर्बल गार्डेन बनाया गया है, जहां शाम या दोपहर के वक्त मरीज, तीमरदार जाकर बैठते हैं। हर्बल गार्डन के पास बैठने से मन शांति होता है, टेंशन दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed