फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Heavy loss to automobile business due to vehicles not running in lockdown

लॉकडाउन में वाहनों के न चलने से ऑटोमोबाइल कारोबार को भारी नुकसान

Sat, 30 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Heavy loss to automobile business due to vehicles not running in lockdown
ज्ञानपुर/लालानगर। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल कारोबार को भी बड़ा नुकसान हुआ है। ऑटो पार्ट्स व्यापारियों को 150 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। लॉकडाउन के दौरान न तो सड़कों पर वाहन चले ना ही दुकानें खुलीं। इससे कारोबारियों का व्यापार शून्य रहा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण देश में दो माह से अधिक समय से लॉकडाउन चल रहा है। अप्रैल से जून तक कि शादी के सीजन में दुपहिया की मांग बढ़ जाती है। इसको देखते हुए कारोबारियों ने एजेंसी पर विभिन्न वेरायटी के दुपहिया वाहन मंगा कर रख लिए थे। इसी तरह ऑटो पार्ट्स के कारोबारियों ने भी पूंजी निवेश किया था। लेकिन, शुरुआत में ही लॉकडाउन से एक माह दुकानें पूरी तरह बंद हो गईं। इससे काफी संख्या में बाइक एजेंसियों में ही पड़ी रह गईं। व्यापारियों की मानें तो 140 से 150 करोड़ का नुकसान हुआ है। तीसरे और चौथे चरण के लॉकडाउन में राहत मिली, लेकिन ग्राहक ही नहीं दिख रहे।
विज्ञापन

- लॉकडाउन के शुरुआती दौर में व्यापार पूरी तरह से ठप रहा। उसके बाद मिली सहूलियत में व्यापार तो खुलने लगा, लेकिन पांच प्रतिशत से ज्यादा का व्यापार नहीं हो पा रहा है। कारोबारी पसोपेश में पड़ गए हैं।-आलोक रावत, ऑटो पार्ट्स विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऑटो पार्ट्स विक्रेता टूट चुके हैं। व्यापार पांच से 10 प्रतिशत पर आकर सिमट गया है। जिले में लगभग ऑटो पार्ट्स के तीन से चार हजार दो पहिया और चार पहिया के प्रतिष्ठान हैं। जिले में करोड़ों का नुकसान हुआ है।-सूरज दुआ, ऑटोमोबाइल कारोबारी
- प्रथम लॉकडाउन में पूरी तरह से वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। दुकानें भी नहीं खुल रहीं थीं। छूट मिलने के बाद कुछ वाहनों का आवागमन तो शुरू हुआ लेकिन व्यापार पांच फीसदी से ज्यादा नहीं उठ सका।-बीडी यादव, ऑटो पार्ट्स विक्रेता

- लॉकडाउन में ऑटो पार्ट्स का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गिनती के सामान ही बिके। शीघ्र ही मार्ग पर चार पहिया और बड़े वाहन अगर नहीं चलेंगे तो ऑटो पार्ट्स व्यापारियों की बुरी स्थिति हो सकती है।-मनोज अग्निहोत्री, ऑटो पार्ट्स विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed