{"_id":"58fe580c4f1c1b4766c0cb36","slug":"heavy-loss-of-rainstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश ने की भारी क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश ने की भारी क्षति
bhadohi hindi news
Updated Tue, 25 Apr 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
आंधी से गुमटी पर गिरा पेड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में रविवार की शाम आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ। जहां-तहां आंशिक रूप से ओले भी गिरे। आंधी से किसानों की काटकर खेत और खलिहानों में छोड़ी गई फसल उड़ गई, जबकि कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार-पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-पानी के चलते आए फॉल्ट की वजह से जिला मुख्यालय पर सोमवार को छह घंटे तक लगातार बिजली गुल रही।
रविवार की रात करीब आठ बजे तक मौसम में अचानक बदलाव हुआ। दिनभर की बादलों की उमड़-घुमड़ के बाद रात होते-होते बारिश और फिर तेज आंधी शुरू हो गई। इससे जनजीवन को भारी नुकसान पहुंचा। तकरीबन 10 बीघे की खेतों और खलिहानों में पड़ी किसानों की फसल उड़ गई और दर्जनों पेड़ गिर गए। बिजली के तार पोल टूटने से बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई। आंधी में लालानगर टोल प्लाजा के समीप ज्ञानपुर रोड पर एक पेड़ चाय-पान की गुमटी पर गिर गया। इससे गुमटी ध्वस्त हो गई।
भुक्तभोगी के अनुसार उसका हजारों का नुकसान हो गया। कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूटने की भी घटनाएं हुईं। महाराजगंज इलाके में चकापुर गांव के समीप बिजली का खंभा आंधी में गिर गया। इससे तकरीबन 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पोल को बदलने के लिए पहले भी विभाग से कहा गया था, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। तार-पोल टूटने के कारण आई खराबी से ज्ञानपुर नगर की बिजली आपूर्ति चरमरा गई।
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश और आंधी ने वैवाहिक कार्यक्रमों में भी खलल डाला। जिला मुख्यालय से लगे लखनो गांव में कोको दुबे की पुत्री की शादी थी। आंधी के चलते टेंट-कनात उखड़ गए और कुर्सियां तितर बितर हो गईं। किसी तरह लोगों ने स्थिति को संभाला। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ ओले भी गिरने की सूचना मिली। इससे किसान सशंकित हो गए।