फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Heavy damage to standing crops due to rain

Bhadohi News: पौने दो घंटे बारिश से खड़ी फसलों को भारी नुकसान

Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Heavy damage to standing crops due to rain
ज्ञानपुर। जिले में शनिवार की शाम गरज और चमक के साथ पौने दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश ने किसानों के माथे पर शिकन ला दिया है। खेतों में तैयार फसल के अलावा कटाई के बाद खेत में रखे सरसों और हाल ही में बोई गई मूंग और उड़द को यह बारिश ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार बढ़ी है। यह खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जिले में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो वर्तमान मौसम के हिसाब से अधिक है। जिले में शनिवार को दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर में धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते अचानक मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। बारिश का सिलसिला लगभग पौने दो घंटे तक चला। बारिश के कारण खेतों में पानी लग गया। किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि यह बारिश ज्यादातर फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। यदि आगे हवा तेज रफ्तार से चलती है तो गेंहू की तैयार फसल चौपट हो जाएगी। इसके अलावा ओला पड़ने पर सरसों, चना, मटर और सब्जी की फसल खराब हो जाएगी। उन्होंने किसानों को तैयार फसलों की कटाई कर उसे छायादार स्थान पर सुरक्षित रखने की सलाह दी। यह भी बताया कि गेहूं की फसल जो तैयार हो रही है, उसके लिए यह बारिश संजीवनी है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जिले में मौसम बिगड़ने के बाद से रात में हवाओं की रफ्तार पांच किमी प्रतिघंटे बढ़ी है। रात में हवाएं 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार चल रही हैं। 21 मार्च तक बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। बताया कि शनिवार का अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम 17.9 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले में शनिवार की शाम लगभग पौने दो घंटे की बारिश ने नगर पंचायत की पोल खोलकर रख दी। पौने दो घंटे की बारिश में दुर्गागंज तिराहे पर लबालब पानी लग गया। इससे लोगों को पानी के बीच ही जूझते हुए सफर करना पड़ा। दो घंटे के बाद जैसे ही बारिश थमी, वैसे ही सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जमा हुए बारिश के पानी से लोगों को चलना मुहाल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed