{"_id":"63fdaef9a6a0eaed1c083b2b","slug":"heavy-collision-between-tourist-bus-and-car-on-nh-in-bhadohi-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: एनएच पर टूरिस्ट बस और कार में जोरदार टक्कर, एक गंभीर, दोनों वाहन के चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: एनएच पर टूरिस्ट बस और कार में जोरदार टक्कर, एक गंभीर, दोनों वाहन के चालक हिरासत में
Tue, 28 Feb 2023 01:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:06 PM IST
सार
भदोही के कांजी हाउस स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह टूरिस्ट बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल घायल हो गया। बस में सवार छह यात्रियों के हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के कांजी हाउस स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह टूरिस्ट बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल घायल हो गया। बस में सवार छह यात्रियों के हल्की चोटें आईं। टूरिस्ट बस अजमेर शरीफ से बंगाल जा रही थी। मंगलवार सुबह भदोही में मिर्जापुर तिराहा पार कर पिलर नंबर-31 के पास टूरिस्ट बस ने कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पटरी पर खड़े सेवा लाल यादव (32) निवासी कांजी हाउस को टक्कर मारते हुए एक गुमटी में जा घुसी। कार में सवार लोग वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। किसी को भी चोट नहीं लगी। इधर, बस में तेज ब्रेक के कारण लगे झटके से शरीफ (60) व शफीक (50) समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां लाल यादव का इलाज चल रहा है। वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस कार और बस चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन