फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Heartbreaking incident first he cut off his fiancée hand and took her to the hospital

Bhadohi News : दिल दहला देने वाली घटना, पहले मंगेतर का हाथ काटकर पहुंचाया अस्पताल, फिर ट्रेन के आगे कूद दी जान

Sat, 22 Feb 2025 07:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 07:36 PM IST
सार

उसकी शादी तय थी और वो मंगेतर से मिलने आया था लेकिन विवाद ऐसा बढ़ा कि मंगेतर का हाथ काट दिया। घटना भदोही की है जहां के युवक की पांच अप्रैल को शादी होनी थी शादी से पहले वो मंगेतर से मिलने आया और उसका विवाद हो गया जिस पर पहले उसने मंगेतर का हाथ काट दिया और अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ट्रेन के आगे कूद गया और खुदखुशी कर ली।

विज्ञापन
Heartbreaking incident first he cut off his fiancée hand and took her to the hospital
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भदोही कोतवाली के मोढ़ क्षेत्र अंतर्गत डुडवाधर्मपुरी गांव के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि इसके पहले उसकी अपनी होने वाली पत्नी के साथ विवाद हुआ था और युवक अपनी मंगेतर का हाथ काट दिया था। हाथ काटने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाकर खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन


वाराणसी के राजातालाब के गोराई बाजार निवासी रहमत अली (28) की आगामी पांच अप्रैल को शादी थी। उसकी शादी भदोही के गोपीपुर गांव में एक युवती से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह अपनी मंगेतर से मिलने घर आया था। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद के बाद युवक ने अपना और युवती का हाथ काट लिया। खून बहता देख वह घबरा गया और अपनी कार में पत्नी को बैठाकर मोढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से निकल गया। इसके बाद उसने अपनी कार यूपी 65 केटी 8343 को डुडवाधर्मपुरी गांव के पास खड़ी कर लोकमान्य तिलक टमिर्नस से गोरखपुर जा रही काशी विश्वनाथ के सामने कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा बताया गया कि कल से यह लड़का घर से निकला था और पांच अप्रैल को इसकी शादी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed