फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health workers will not be able to leave the headquarters during elections

Bhadohi News: चुनाव के दौरान मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे स्वास्थ्यकर्मी

Thu, 23 May 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Health workers will not be able to leave the headquarters during elections
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हैं। एक ओर पार्टी जहां चुनाव प्रचार में जी जान से जुटी है। वहीं जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगा है। जिले के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और पैरामेडिकल स्टाॅफ को सीएमओ ने सख्त निर्देश दिया है कि बिना किसी सूचना के मुख्यालय छोड़ने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिले में 25 मई को छठे चरण में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के कुछ अधिकारियों को छोड़कर अमूमन चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और पैरामेडिकल स्टॉफ मुख्यालय से बाहर रहते हैं। ऐसे में 24 व 25 मई को मुख्यालय छोड़ने पर सख्त मनाही है। अपरिहार्य कारणों में मुख्यालय से बाहर जाने के लिए लिखित सूचना के बाद अधिकारी के अनुमोदन मिलने पर ही बाहर जा सकते हैं। ऐसे भी जिले के अधिकांश चिकित्सक वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर रहते हैं। जिले में जिला चिकित्सालय, सौ शय्या अस्पताल, एमबीएस भदोही जैसे तीन बड़े अस्पताल और छह सीएचसी, 17 पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां करीब 200 से 250 स्वास्थ्यकर्मी तैनात है। इसमें आधे से ज्यादा बिना आवास के रह रहे हैं। वे किराए के भवन में रह कर ड्यूटी करते हैं। वहीं अधिकांश लोग जनपद से बाहर रहते हैं, जबकि सरकार की गाइड लाइन भी है। स्वास्थ्यकर्मी मुख्यालय पर रह कर ड्यूटी करें। जिन स्वास्थ्यकर्मी को आवास नहीं मिला है। उन्हें एचआरए मिलता है। फिर भी स्वास्थ्यकर्मी जिले से बाहर रह कर रोजाना ड्यूटी करते हैं। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि बिना किसी लिखित सूचना के मुख्यालय छोड़ने वाले स्वास्थ्यकर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी में लगे सारे कर्मचारी पहले से ही मुस्तैद रहे। इसकों लेकर प्रशिक्षिण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed