फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health worker dies after being hit by a tractor was returning home from duty late at night

Bhadohi : ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्वास्थ्यकर्मी की मौत, देर रात ड्यूटी से घर लौट रहा था, घर में मातम

Sat, 21 Dec 2024 12:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2024 12:20 PM IST
सार

ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक ड्यूटी से घर पर लौट रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया। परिजनों ने बालू के अवैध कारोबारियों के सक्रिय होने की बात कही। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
Health worker dies after being hit by a tractor was returning home from duty late at night
मृत स्वास्थ्यकर्मी की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोपीगंज कोतवाली के अमिलौर गांव मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गयी। वह देर रात हॉस्पिटल से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। परिजनों का आरोप है कि इस मार्ग से हर दिन बड़ी मात्रा में अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर से ढोया जाता है। उसी ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी जान गयी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के के नंदिनी गांव निवासी साहब लाल का पुत्र डॉ. राज मल्होत्रा भदोही के एक निजी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देता है। रात करीब 10 बजे वह हॉस्पिटल से खाली होकर अपने बाइक से घर जाने के लिए रामपुर घाट के चह की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही उसकी बाइक अमिलौर गांव के सामने पहुंची थी।
विज्ञापन


रामपुर घाट से बालू लादकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही जहाँ मौत हो गई। वही ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी से पलटी ट्रैक्टर और ट्राली को उठवाकर अपने कब्जे में ले ली। वहीं  परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले में मृतक के भाई अनुज ने आरोप लगाया कि रामपुर घाट पर जबरदस्त तरीक से अवैध खनन चल रहा है। रात्रि में ट्रैक्टर चालक मनमाना ट्रैक्टर चलाते है। उसी कारण भाई की मौत हुई है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक को एक डेढ़ वर्षीय पुत्र कृष्णा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed