{"_id":"643851284e522782d1078764","slug":"health-system-derailed-19-absent-in-cmos-inspection-bhadohi-news-c-20-1-153445-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, सीएमओ के निरीक्षण में 19 अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, सीएमओ के निरीक्षण में 19 अनुपस्थित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीएमओ के निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही पर बृहस्पतिवार को उस समय स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गयी। जब एक साथ 19 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र निदुरा से भी दो स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। एक दिन के निरीक्षण में 21 स्वास्थ्यकर्मी गायब रहने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का अप्रैल माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मी से स्प्ष्टीकरण भी मांगा है। सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी परिसर में गंदगी देखी गई। जिसपर उन्होंने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगायी। कहा कि इस तरह की लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परिसर के अंदर सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखे जाने का निर्देश दिया। सीएमओ के निरीक्षण में पता चला कि आयुष्मान मित्र गुलाब साबिर एक अप्रैल से ही चिकित्सालय में नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों की छुट्टी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड भी नहीं मिली। इस उन्होंने अधीक्षक को इसकी जांच सौंपी। उन्होंने स्वास्थकर्मियों को चेताया कि स्वास्थ व्यवस्था के साथ लापरवाही स्वीकार नहीं है। हर व्यक्ति तक बेहतर सुविधा पहुंचाना ही विभाग का लक्ष्य है। इसलिए ड्यूटी को गंभीरता से लें और उसका पालन करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यह रहे अनुपस्थित
सीएमओ के निरीक्षण में भदोही सीएचसी से राजेश कुमार यादव, विजय लक्ष्मी, अंगेश कुमार वर्मा, जावेद अली, आशीष, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. चमन परवीन, जय शंकर प्रजापति, सुमित कुमार, रितेश शर्मा, राहुल शर्मा, अमर जीत, प्रिति देवी, चंदा देवी, बसंत लाल यादव, मुन्नी देवी, डॉ. पुनम मोदनवाल, सोनल अग्निहोत्ररी, रविद्र कुमार विश्वकर्मा, आदि अनुपस्थित रहे। वहीं निदुर स्वास्थ्य उपकेंद्र से एएनएम अर्चना राय और सीएचओ ज्योति मौर्या आदि ड्यूटी से गायब मिलीं।