फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health of 1 crore to 30 Anganwadi centers will improve

Bhadohi News: एक करोड़ से 30 आंगनबाड़ी केंद्रों की सुधरेगी सेहत

Thu, 07 Sep 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Health of 1 crore to 30 Anganwadi centers will improve
करीब एक करोड़ खर्च कर जिले के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेहत सुधारी जाएगी। सीडीओ के निर्देश पर हर ब्लॉक से पांच-पांच केंद्र का चयन कर ब्लॉकों को प्रस्ताव भेजा गया है। एक-एक केंद्र पर तीन-तीन लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


जिले में 1496 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें सवा लाख बच्चे पंजीकृत हैं। एक से दो दशक पूर्व बने आंगनबाड़ी केंद्र निगरानी एवं देखरेख न होने से जर्जर हो चुके हैं। जिले के 747 आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों के भवनों और 174 पंचायत भवन में चल रहे हैं। इसके अलावा 450 आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन में और 150 किराये के कमरे में संचालित हो रहे हैं। कई भवन तो बैठने लायक तक नहीं हैं। अब इन भवनों की सुधि प्रशासन ने ली है। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह के निर्देश पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने हर ब्लॉक से पांच-पांच केंद्रों की सूची ब्लॉकों पर भेजी है। इसमें सुरियावां ब्लॉक के अबरना, बहुता चकडाही, मधुपट्टी, तुलापुर, महुआपुर, औराई में भरतपुर, सायर, कैयरमऊ, दिघवट, बरजीकला, अभोली में अभोली, भीखापुर, नागमलपुर, जगतपुर, कुढ़वा सहित अन्य शामिल हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छह ब्लॉक से 30 केंद्रों की सूची भेजी गई है। पंचायत निधि और मनरेगा से ही मरम्मत कार्य होगा। उन्होंने बताया कि एक-एक केंद्र पर ढाई से तीन लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वन, मरम्मत ही सहारा
ज्ञानपुर। जिले में हर वर्ष नए भवन स्वीकृत हो रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या सीमित है। 2021 में सात, 2022 में 11 भवन स्वीकृत हुए। इससे मरम्मत कर पुराने भवनों को बेहतर किया जाएगा। केंद्रों की हालत यह है कि 439 केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था नहीं है और 628 में शौचालय की सुविधा तक नहीं है। डीपीओ मंजू वर्मा का कहना है कि हर साल नए भवन सीमित संख्या में बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed