फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health department's concern increased, dengue patients reached close to 150Health department's concern increased, dengue patients reached close to 150

Bhadohi News: स्वास्थ्य महकमा की बढ़ी चिंता, 150 के करीब पहुंचे डेंगू मरीज

Sat, 28 Oct 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Health department's concern increased, dengue patients reached close to 150Health department's concern increased, dengue patients reached close to 150
स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद भी जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को 6 व्यक्तियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आयी। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 149 हो गयी है। विभाग के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। मरीजों की निगरानी रैपिड रेस्पांस टीम द्वारा किया जा रहा है। जिले में फिलहाल संदिग्ध मरीजों की संख्या 307 है। बीते साल डेंगू के 101 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

जनपद में बीते साल की अपेक्षा इस साल तेजी से डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते साल जिले में 101 मरीज मिले थे, लेकिन इस साल अब तक 149 मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को औराई, सुरियावां, भदोही ब्लाक क्षेत्र से छह व्यक्तियों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। आंकड़ों की बात करें तो बीते साल की अपेक्षा इस साल 48 अधिक डेंगू मरीज मिल चुके हैं। जिले में डेंगू के बढ़ते केस स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि शनिवार को 6 व्यक्तियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आयी है। सभी मरीजों की स्थित सामान्य है। इनकी निगरानी हर दिन आरआरटी द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed