फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   health

आयुष्मान योजना: गोल्डेन कार्ड ने मुश्किल से उबारा- प्लान

Sat, 28 Sep 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
health
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना तमाम खामियों के बीच लोगों को सहूलियत भी दे रही है। एक, दो नहीं बल्कि 100 से अधिक ऐसे लाभार्थी इलाज कराने में सफल हुए जिनको ऑपरेशन के लिए दूसरे से एक भी पैसे मिलने की उम्मीद नहीं थी। आयुष्मान के गोल्डेन कार्ड उनका सहारा बने और वह 80 हजार से एक लाख रुपये तक का ऑपरेशन कराकर अब अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कुछ लाभार्थियों ने योजना से इतने प्रभावित हुए कि वह प्रधानमंत्री को आभार संदेश भेजने से नहीं चूके।
विज्ञापन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बेरोजगारी के बीच सभी लोग बेहतर उपचार कराने में असमर्थ हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारी में अच्छे अस्पतालों में उपचार करा पाना सपना जैसा ही दिखता है। पांच से 10 हजार तक का इलाज तो वह कर्ज लेकर करा लेंगे, लेकिन एक लाख से लेकर पांच लाख तक का उपचार करा पाना संभव नहीं हो पाता। ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मोदी सरकार ने चार साल पूर्व आयुष्मान भारत योजना को लागू किया। उक्त योजना में लाभार्थी परिवार को पांच लाख तक का मुफ्त उपचार मिलता है। जिले में 2011 के जनगणना सर्वे के अनुसार 94 हजार से अधिक लाभार्थियों का चयन किया गया। करीब एक साल पूरी कर चुकी योजना में 3213 लोगों ने सरकारी, निजी अस्पतालों में अपना उपचार कराया। कोई घुटने का ऑपरेशन तो किसी ने लीवर की बीमारी का इलाज कराया। अस्पतालों में समय से ऑपरेशन होने के बाद एक से दो महीने के अंदर वह स्वस्थ हो गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 3213 लाभार्थियों में करीब 2500 से अधिक ऐसे गोल्डेन कार्डधारक हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। अस्पतालों में रोते हुए गए, लेकिन वहां से जब बाहर निकले तो मुस्कुरा रहे थे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जी हम आपके आभारी
ज्ञानपुर। भदोही के हरियांव गांव की रहने वाली उमरा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे आभार पत्र लिखा, जिसमें कहा कि वह घर में बर्तन साफ कर परिवार का जीविकोपार्जन करती थी। घुटना प्रत्यारोपण में आयुष्मान योजना मेरी सहयोगी बनी। पांच हजार तक खर्च न उठा पाने में असमर्थ थी, 80 हजार का ऑपरेशन हुआ। मैं और मेरा परिवार आपका जीवन भर आभारी रहेेगा। इसी तरह लठियां गांव की शीला देवी ने पथरी का ऑपरेशन कराया। चकचंदा की निर्मला देवी, तुलसीचक के रामलाल गौतम ने भी अपनी बीमारी का उपचार आयुष्मान योजना से कराया। इन लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री को आभार पत्र भेजकर दुुआएं दीं। आयुष्मान योजना के नोडल आशीष कुमार ने कहा कि गरीबों के लिए यह योजना कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए काफी सुखद है। जिले में 3213 लाभार्थियों ने भदोही, वाताणसी, प्रयागराज आदि जिले में उपचार कराया। आने वाले समय में योजना का और बेहतर लाभ मिलेगा।
डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed