फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Head clerk suspended for bribery

रिश्वत के आरोप में प्रधान लिपिक निलंबित

Sat, 16 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Head clerk suspended for bribery
भदोही। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को रिश्वत मांगने के आरोप में प्रधान लिपिक को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच सीओ भदोही को सौंपी है। लिपिक के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त विनय प्रकाश सिंह के सेवा प्रपत्र समय से तैयार नहीं हो रहे थे। जिससे उनको विभाग से मिलने वाला भुगतान समय से नहीं हो पाया था। कई बार अपने ही कार्यालय के चक्कर लगा चुके उप निरीक्षक को पता चला कि उसकी फाइल सुविधा शुल्क के इंतजार में फंसी थी। उसने प्रधान लिपिक शंभू यादव से संपर्क किया। आरोप है कि प्रधान लिपिक ने फाइल को पूर्ण करने के लिए चार हजार की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत विनय प्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से की। एसपी ने जांच कराई तो प्रथमदृष्टया आरोप सही निकला। जिसको संज्ञान में लेते हुए एसपी ने प्रधान लिपिक को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि लिपिक के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रहीं थीं। प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed