फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   He broke the rally stage

मुख्यमंत्री की जनसभा का मंच तोड़ा

Thu, 02 Mar 2017 01:37 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 02 Mar 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
He broke the rally stage
वीएनजीआईसी में टूटा निर्माणाधीन मुख्यमंत्री का मंच।
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के लिए बनाए जा रहे मंच को अराजक तत्वों ने बुधवार की शाम तोड़ दिया। इससे  सपाजन नाराज हो गए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साजिशन तोड़े जाने का आरोप लगाया। सूचना पर  पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभाओं के सपा प्रत्याशियों के समर्थन में ज्ञानपुर नगर स्थित वीएनजीआईसी के मैदान पर चार मार्च को जनसभा होगी। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीनों प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इसके मद्देनजर मंगलवार से ही पक्का मंच बनाया जा रहा है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अराजक तत्वों ने मंच को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता नाराज हो गए। चुनाव संचालन समिति के संयोजक ओमप्रकाश यादव समेत कई नेता मौके पर पहुंचे और इसे एक नेता के इशारे पर की गई हरकत बताया। जानकारी मिलते ही ज्ञानपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


यह कुछ लड़कों की शरारत भी हो सकती है। हालांकि पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है। एक व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीपीएन पांडेय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed