फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Harassment of women will not be tolerated, hearing should be done promptly

Bhadohi News: महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, त्वरित हो सुनवाई

Thu, 17 Oct 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Harassment of women will not be tolerated, hearing should be done promptly
ज्ञानपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित सुनवाई की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने बुधवार को राजकीय गेस्ट हाउस में महिला जन सुनवाई में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। अफसरों को हिदायत दी कि पात्रों को हर हाल में योजना का लाभ मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ महिलाओं को अधिक मिले। कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। वर्तमान में हम सभी को मिलकर महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने एवं विकास की धारा से पिछड़े हुए लोगों को जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बाल विवाह, निराश्रित, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोश की समीक्षा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने पुलिस विभाग में संचालित महिला बीटों, हलकों आदि के बारे में बताया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं को बताया। समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सौंपी। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, गोपाल कृष्ण यादव आदि रहे।

11 मामले संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए दिए गए
घरेलू हिंसा, पारिवारिक समस्या और महिला उत्पीड़न से जुड़े 18 प्रार्थना पत्र विभिन्न महिलाओं ने दिए। जिसमें सात का निस्तारण किया गया जबकि शेष 11 को संबंधित विभाग को दिया गया। उन्होंने पुलिस विभाग के अफसरों से कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए। किसी भी विभाग में महिला संबंधित मामला लंबित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed