Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Half-yearly examinations in council schools will be held from November 17 to 21.

Bhadohi News: परिषदीय स्कूलों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Sat, 07 Nov 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations in council schools will be held from November 17 to 21.
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होकर 21 तक चलेगी। इसमें जिले के 885 परिषदीय विद्यालयों के एक लाख 33 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित है। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक, कक्षा दो से पांच तक लिखित एवं मौखिक और कक्षा छह से आठ तक लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कक्षा दो से पांच तक लिखित परीक्षा का अधिभार 50 प्रतिशत और मौखिक परीक्षा का 50 प्रतिशत रहेगा। लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्नपत्र में 10 अंक के बहुविकल्पीय, 10 अंक के अति लघु उत्तरीय, 20 अंक के लघु उत्तरीय और 10 अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। कक्षा दो एवं तीन में अति लघु उत्तरीय प्रश्न एक शब्द, लघु उत्तरीय प्रश्न अधिकतम 10 शब्द और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न अधिकतम 20 शब्दों के होंगे। कक्षा चार एवं पांच में प्रश्नों की शब्द सीमा क्रमशः एक, 25 और 40 शब्द होगी। कक्षा छह से आठ तक अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की शब्द सीमा क्रमशः एक, 35 और 75 शब्द होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जिला स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा के सफल संचालन की जिम्मेदारी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक, विकासखंड स्तर पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed