फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Half yearly examination started, oral examination was held on the first day

Bhadohi News: अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन मौखिक परीक्षा हुई

Tue, 07 Nov 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Half yearly examination started, oral examination was held on the first day
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में सोमवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन प्राइमरी में मौखिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक खेल में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मंगलवार से विषयवार परीक्षाएं होंगी, हालांकि कापी-पेपर का इंतजाम न होने से शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक प्राथमिक विद्यालयों में मौखिक परीक्षाएं हुई। प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर, घरांव सहित अन्य स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों से मौखिक सवाल पूछे। जिसका बच्चों ने जवाब भी दिया। दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में खेल एवं शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग की परीक्षा हुई। शिक्षकों ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कराने को लेकर विभाग की तरफ से बजट जारी होता था, लेकिन दो सालों से शासन स्तर से बजट ही नहीं मिल रहा है। कहा कि जब विभाग बजट ही मुहैया नहीं करा रहा है, तो परीक्षाएं क्यों करा रहा है। पहले परीक्षाओं के लिए पांच रुपये प्रति बच्चा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत बच्चों के लिए 15 रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से बजट दिया जाता था। अब अपने स्तर से प्रश्नपत्र तैयार कराकर परीक्षाएं कराने को कहा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए निदेशालय से पत्र आया है। जिसके लिए सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है। पेपर और कापी के खर्च को लेकर निदेशालय को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed