फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hail with rain in bhadohi

बारिश संग पड़े ओले, किसानों के होश उड़े

Tue, 25 Feb 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hail with rain in bhadohi
ज्ञानपुर। बेेमौसम बारिश से किसानों की मुश्किल कम नहीं हो रही है। जिले में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे आधे घंटे की बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के होश उड़ा दिए। कुछ हिस्सों में ओला गिरने से सरसो और चने की फसल को काफी नुकसान हुआ। ग्रामीण सड़कें कीचड़युक्त होने से आवागमन भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सितंबर में बेमौसम बारिश की मार से परेशान किसानों को फरवरी में भी राहत नहीं मिल रही है। महाशिवरात्रि के दिन से बिगड़ा मौसम मंगलवार तक रूक-रूककर किसानों की धड़कने बढ़ा रहा है। दोपहर दो बजे के बाद अचानक आधे घंटे की बारिश संग गोपीगंज, जंगीगंज, दुर्गागंज, अभोली, अईनछ, सुभाषनगर, ऊंज क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। अभोली क्षेत्र में ओला बड़ा रहा जबकि गोपीगंज में छोटे ओले पड़े। बारिश संग तेज हवा चलने से सिंचाई की गई गेहूं की फसल जहां धराशायी हो गई वहीं पिछैती सरसो और चने की फसल में लगे फूल भी झड़ गए। इससे चना और सरसो की पैदावार भी प्रभावित हो सकती है। आधे घंटे की बारिश से ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां समेत अन्य बाजारों के निचले हिस्सों में पानी लग गया तो ग्रामीण सड़कें कीचड़ में सन गई। देवाजितपुर गांव के किसान भोलानाथ उपाध्याय ने कहा कि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ। सरकार किसानों को सहूलियत देने के लिए मुआवजा दे।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि अभी गेहूं में बालियां नहीं आई है, जिससे उसका नुकसान नहीं होगा। चना और पिछैती सरसो के फूल झड़ने से पैदावार प्रभावित हो सकती है। बारिश का असर खास नहीं होगा। किसान 24 घंटे के अंदर प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए बीमा कंपनी को फोन कर दे, जिससे कंपनी सर्वे कर स्थिति का अवलोकन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 हजार हेक्टेअर में गेहूं की बुआई
ज्ञानपुर। जिले के सभी ब्लॉकों में रबी सीजन में 55 हजार हेक्टेअर में गेहूं की बुआई की गई है। तीन हजार हेक्टेअर में चना और 1500 हेक्टेअर में सरसों की खेती की गई है। मौसम की मार से किसानों को काफी दिक्कतें हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed