{"_id":"5ed27ed48ebc3e907d08370f","slug":"hail-fell-with-heavy-thunderstorms-bhadohi-news-vns527503175","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले
विज्ञापन
भदोही जिले के ग्राम भिखमापुर में बारिश के दौरान गिरे ओले।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में शनिवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। दिन भर बादलों की हल्की उमड़-घुमड़ के बाद शाम सवा सात बजे के आसपास तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जमकर ओलावृष्टि भी हुई। पाली और भिडियूरा इलाके में ओले भी गिरे। प्रकृति का यह कोप देखकर किसानों के होश उड़ गए। गेहूं और दलहन-तिलहन की फसल तो कट चुकी है, लेकिन सब्जी और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।
सुरियावां और अभोली क्षेत्र के परऊपुर गांव में ओलों की बारिश से कुछ देर के लिए जमीन सफेद हो गई। दूसरी ओर आंधी से कई पेड़ उखड़कर गिर गए। सड़कों और बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आवागमन और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गांवों में घुप अंधेरा हो गया। भदोही में आंधी शुरू होते ही विभागीय अधिकारियों ने किसी अनहोनी के भय से बिजली गुल कर दी। लगभग आधे घंटे तक गरज के साथ बारिश और ओले गिरे। कई जगहों पर लोग बर्फ के ओले बर्तन में जुटाने लगे।
बिजली के तेज कड़कड़ाट सुन कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि बारिश से गर्मी और उमस से फौरी राहत मिली। बारिश तो थम गई थी लेकिन देर रात तक ठंडी हवाओं को लोग आनंद लेते रहे।