फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gyanpur-Bhadohi road will be widened, Rs 25 crore will be spent

Bhadohi News: ज्ञानपुर-भदोही सड़क होगी चौड़ी, 25 करोड़ होंगे खर्च

Tue, 28 Jan 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur-Bhadohi road will be widened, Rs 25 crore will be spent
ज्ञानपुर। जिले का मुख्य मार्ग ज्ञानपुर-भदोही सड़क सात की बजाए 10 मीटर तक चौड़ी की जाएगी। 15 किमी मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत के साथ नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मतीकरण, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या एवं यातायात के बोझ के कारण कई सड़कों पर अक्सर जाम लगता है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्ञानपुर-भदोही मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। अभी तक यह सड़क सात मीटर है, सड़क के चौड़ी हो जाने से यह 10 मीटर की हो जाएगी। इससे दोनों तरफ से भारी वाहन एक साथ निकल सकेंगे। सड़क चौड़ी होने से गोपीगंज, प्रयागराज से ज्ञानपुर होकर भदोही, वाराणसी जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। डबल लेन मार्ग पर जगह अधिक होने से जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन

-----------
अतिक्रमण करने वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
भदोही-ज्ञानपुर मार्ग चौड़ी होने से सर्विसलेन एवं सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की मुश्किल बढ़ेंगी। अभी तक यह सड़क सात मीटर चौड़ी है, लेकिन इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी तो दोनों तरफ करीब डेढ़-डेढ़ मीटर का दायरा बढ़ेगा। इससे ज्ञानपुर, देवनाथपुर आदि बाजारों में सर्विसलेन तक अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

------------
वर्जन
भदोही-ज्ञानपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। 15 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर करीब 25 करोड़ की लागत आएगी। प्रस्ताव के स्वीकृत होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जैनू राम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed