फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   GST theft of Rs 17.5 crore by registering on fake electricity bill, case registered

Bhadohi News: फर्जी बिजली बिल पर पंजीयन कराकर 17.5 करोड़ की जीएसटी चोरी, मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Jul 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
GST theft of Rs 17.5 crore by registering on fake electricity bill, case registered
औराई। जोगेंद्र इंटरप्राइजेज द्वारा फर्जी तरीके से पंजीयन कराकर 17 करोड़ 57 लाख 82 हजार 279 रुपये की जीएसटी चोरी की गई है। उपायुक्त राज्य कर मनोज कुमार अग्रवाल ने फर्म संचालक के खिलाफ औराई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। औरंगाबाद मीरबाग खमरिया निवासी जोगेंद्र ने 22 दिसंबर 2024 को फर्जी बिजली बिल संलग्न करके कार्यालय राज्य कर खंड तीन से पंजीयन कराया था। जांच में यह बिजली बिल फर्जी मिला है। उपायुक्त राज्य कर खंड तीन मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि फर्म ने पंजीयन के लिए जिस बिजली बिल को संलग्न किया था जांच में वह कनेक्शन रीना मिश्रा के नाम से मिला है। व्यापारी द्वारा जो बैंक अकाउंट दिया गया है, वह भी पैन नंबर से नहीं मिल रहा है। जांच में यह भी पाया गया है कि बिना खरीद के फरवरी 2025 में विभिन्न प्रांतों के 10 व्यापारियों को उक्त फर्म द्वारा 370 बिल जारी किए गए हैं। इसमें 96 करोड़ 53 लाख 79 हजार 385 रुपए की आउटवर्ड सप्लाई फरवरी 2025 के रिटर्न में दिखाया गया है। फर्म द्वारा बिना खरीद-बिक्री के केवल आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रडिट) पास ऑन करने के उद्देश्य से बिल जारी करते हुए 17 करोड़ 57 लाख 82 हजार 289 रुपए सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचाया गया है। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed