{"_id":"679e6ed4b093874fc6094746","slug":"grp-reunites-woman-lost-in-prayagraj-accident-with-family-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121899-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: प्रयागराज हादसे में बिछड़ी महिला को जीआरपी ने परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: प्रयागराज हादसे में बिछड़ी महिला को जीआरपी ने परिजनों से मिलाया
विज्ञापन
मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान प्रयागराज में हुए हादसे के बाद बिछड़ी मध्यप्रदेश की एक महिला को पुलिस ने शनिवार को उसके परिजनों से मिलाया। महिला हादसे के बाद भटककर गोपीगंज में ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंच गई। ट्रेन में बैठी रो रही महिला को जीआरपी कर्मियों ने अथक परिश्रम के बाद उसके परिजनों से मिलाया।
मध्य प्रदेश के मंडला जनपद थाना नैनपुर गांव भरमेली निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव की पत्नी राजकुमारी यादव (लल्लो) परिवार के साथ मौनी अमावस्या पर प्रयागराज पहुंची थी। मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान हुए हादसे के बीच उसका अपनों का साथ छूट गया। भीड़ में दबी महिला को किसी तरह बाहर निकाला गया। परिजन उसे और वह परिवार वालों को मेले में तलाश करती रही।
शुक्रवार को किसी के साथ गाड़ी से ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंची। वह ट्रेन में ही बैठी रो रही थी। इस बीच जीआरपी चौकी प्रभारी सत्येंद्र प्रताप सिंह की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे स्टेशन पर उतार लिया। नाम-पता की जानकारी लेकर संबधित थाने के माध्यम से सरपंच व परिवार वालों से संपर्क स्थापित किया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही उसे खोज रहे जेठ उमा प्रसाद यादव व भतीजा कृष्ण कुमार देर शाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। महिला को सही सलामत देख उनकी आंखें खुशी से छलक पड़ीं। पहचान कराने के उपरांत चौकी प्रभारी ने राजकुमारी को परिवार वालों के हवाले कर लिच्छवी एक्सप्रेस से प्रयागराज भेज दिया।