फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Growing Corona Patients Scared, 15 Infectious Found

कोरोना के बढ़ते मरीजों ने डराया, 15 संक्रमित मिले

Thu, 01 Apr 2021 05:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Growing Corona Patients Scared, 15 Infectious Found
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण 2021 में एक बार फिर डराने लगा है। बृहस्पतिवार को जिले में एक साथ 15 संक्रमितों के मिलने से एक्टिव केस की संख्या 33 पहुंच गई है। वहीं तेजी से बढ़ते संक्रमण के बाद भी पुलिस-प्रशासन जहां मौन है, वहीं आम लोग भी कोविड की गाइडलाइन को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। बीते साल 2020 में देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हाहाकार मचाने वाला कोरोना वायरस अक्तूबर से लेकर फरवरी तक शांत रहा। इसके बाद जनवरी और फरवरी में कुल मिलाकर जहां 30 से 40 संक्रमित मिले। वहीं मार्च 2021 में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ जिले में बढ़ने लगा है। इसके साथ ही मास्क न लगाने, सामाजिक दूरी का पालन न करने से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को चिकित्सक सहित छह मरीज मिले थे तो बृहस्पतिवार को 15 संक्रमित मिले। इसमें पचभैया भदोही का युवक, धौरहरा में युवती, चकभूईधर चौरी में युवक, अर्जुनपुर में युवक, शेरपुर में अधेड़, भानपुर में युवक, दरोपुर में युवती, कडैला में युवक तुलापुर में अधेड़, ज्ञानपुर में युवक, उमरिया ज्ञानपुर में किशोर, बरमोहनी मोढ़ में वृद्ध, पूरेश्याम में युवक और खरगपुर में युवती शामिल हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक दो लाख से अधिक संदिग्धों के सैंपल की जांच की जा चुकी है। जिसमें कुल 2276 लोग कोराना वायरस से संक्रमित मिले। यहां अवगत करा दें कि कोरोना के चलते जिले में सीडीओ, एसीएमओ समेत अब तक कुल 38 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2192 स्वस्थ हो चुके हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। स्वास्थ्य टीमें सभी को जरूरी दवाएं मुहैया करा रही हैं। वहीं दूसरी ओर संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद भी लोग लापरवाह बने हैं। कोविड-19 के गाइडलाइन का कहीं भी पालन नहीं हो रहा है। पुलिस और प्रशासन भी इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed