{"_id":"678aa19b64b5fb8d90095383","slug":"groom-getting-married-for-third-time-beaten-up-in-bhadohi-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शादी समारोह के बीच दूल्हे की जूते- चप्पलों से जमकर हुई पिटाई, मंडप से भाग खड़ी हुई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शादी समारोह के बीच दूल्हे की जूते- चप्पलों से जमकर हुई पिटाई, मंडप से भाग खड़ी हुई दुल्हन
Sat, 18 Jan 2025 12:17 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:17 AM IST
सार
भदोही जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया। यहां दो शादी करने के बावजूद तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने के लिए एक आशिक मिजाज दूल्हा मंदिर पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही उसकी दूसरी पत्नी के मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
पंचायत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार्मिक पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। सीतामढ़ी के वाल्मिकी आश्रम पर एक आशिक मिजाज दूल्हा दो पत्नियों के रहते हुए तीसरी शादी के लिए पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही उसके ससुरालियों ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे की चप्पलों से जमकर पिटाई की। वहीं शादी के जोड़े में पहुंची दुल्हन मौका देख फरार हो गई।
विज्ञापन
यह है मामला
परिजनों के अनुसार भदोही कोतवाली के बरबसपुर गांव निवासी किशोरी सोनकर की पुत्री गुड़िया की शादी मिर्जापुर के जिगना के सगरी रामपुर निवासी भोला सोनकर पुत्र पंधारी सोनकर के साथ हुई थी। गुड़िया की मां गेना देवी ने बताया कि उसके दामाद भोला की शादी पूर्व में ही मिर्जापुर निवासी मंजू से हुई थी। उसे एक पुत्र भी था, लेकिन अगुआ ने शादी की बात छिपाकर उसकी पुत्री गुड़िया की शादी करा दी। दोनों से 10 वर्ष की जान्हवी और 7 वर्ष की पल्लवी दो पुत्रियां हैं। जब उसकी पहली शादी की जानकारी हुई तो किस्मत में यही मानकर इस बात को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
गेना देवी और परिजनों ने आरोप लगाया कि दामाद भोला, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उसकी पुत्री को प्रताड़ित करता है। बेटी का खर्च मायके वाले उठाते रहे। इधर, आशिक मिजाज भोला सोनकर की मिर्जापुर निवासी एक अन्य महिला से नजरें चार हो गईं और बात शादी तक पहुंच गई। शुक्रवार को दोनों शादी करने सीतामढ़ी पहुंच गए। जानकारी होने पर दूसरी पत्नी के मायके वालों ने सीतामढ़ी पहुंच कर बवाल काटा।
विज्ञापन
इसके बाद आशिक मिजाज तीन बच्चों के पिता (दूल्हे) को महिलाओं ने चप्पल-जूते से जमकर पीटा। जिससे मौके पर अफरा- तफरी मच गई। लगभग दो घंटे तक हलचल रही। सूचना पर कोइरौना पुलिस पहुंच कर दूल्हा बने शख्स को उठा कर थाना ले गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।