फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Grocery shop fire

किराना की दूकान में लगी आग

Fri, 18 Dec 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 18 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Grocery shop fire
 सूचना मिलने के बाद सुबह पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। अगलगी इतनी बड़ी थी कि दूकान का शटर पिघल गया। अगलगी के बाद भुक्तभोगी परिवार मायूस दिखा।
विज्ञापन



छनौरा गांव निवासी रमेश कुमार बिंद की छनौरा बाजार में एक दशक पुरानी किराना की दूकान है। दूकान से करीब एक किमी दूर अपने घर पर वह प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम दूकान बंद कर चले गए।

भोर में दूकान से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने फोन कर जानकारी दी।

आग लगने की खबर लगते ही रमेश भागते हुए दूकान पर पहुंचा। बाहर का शटर खोलने का प्रयास किया लेकिन वह पिघलने से नहीं खुल सका।

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक सबकुछ जल चुका था। अगलगी इतनी भयावह थी कि शटर पिघलने के साथ पटिया भी टूटकर गिर गए थे।
विज्ञापन


अगलगी से दूकान में रखा 10 टीन घी, 10 टीन सरसों का तेल, 15 कुंतल आटा, 10 कुंतल चावल, सोयाबीन समेत परचून के सभी सामान जल गए थे।

पीड़ित के मुताबिक सामानों की खरीदारी के लिए रखा 50 हजार नकद भी अगलगी की भेंट चढ़ गया। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी, लेकिन पीड़ित का कहना था कि वह घर जाते समय बिजली के स्विच बंद कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed