फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Greed is not good, one should not cheat

Bhadohi News: लालच ठीक नहीं, किसी को धोखा नहीं देना चाहिए

Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Greed is not good, one should not cheat
दुर्गागंज। बच्चों को संस्कारित करने और अच्छा नागरिक बनने की सीख देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित बाल फिल्म महोत्सव का कारवां लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को महोत्सव की वैन भदोही ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में पहुंची और बच्चों को बाल फिल्म दिखाई। बच्चों ने फिल्म देखकर अच्छा नागरिक बनने का संकल्प लिया। वैन सबसे पहले भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मूंसी पहुंची। जहां बच्चों को ट्वीनी और नाई की कहानी दिखाई गई। बच्चों ने कहा कि यह फिल्म हमें लालच न करने की सीख देती है। प्रश्नोत्तरी में कक्षा चार की दिशा राय प्रथम व कक्षा दो की लाडो गौतम दूसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रेम प्रकाश सिंह, सुरेन्द्र सरोज, आफताब, सूर्य प्रकाश यादव, शिवशंकर यादव, रेखा राय व सीमा राय मौजूद रहे। इसके बाद वैन पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजयपुर पहुंची। यहां बच्चों को अनोखा छाता फिल्म दिखाई गई। इसमें बच्चों को सभी धर्म और सभी लोगों का सम्मान करने की सीख मिली। यहां कक्षा सात की सूर्या प्रथम व प्रतिमा पाठक दूसरे स्थान पर रही। स्कूल में प्रधानाध्यापक अक्षैबरनाथ पांडेय, कमलेश मिश्रा, डीएल पाल, दिनेश चंद्र पाल, मोती लाल, रीना देवी सहित अन्य रहे। इसके बाद जागरूकता वैन कंपोजिट विद्यालय पिपरिस पहुंची। यहां बच्चों को पकड़ा गया बंदर, जादुई घड़ा और जैसे को तैसा फिल्म दिखाई गई। इससे बच्चों को जानवरों से प्रेम, लालच न करने और किसी को भी धोखा नहीं दिए जाने की सीख मिली। इस दौरान कक्षा चार के प्रिंस यादव प्रथम और कक्षा तीन की तृषा दुबे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाध्यपक सावित्री देवी, संजय तिवारी, रविन्द्र सिंह, अर्पणा त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद, विरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed