फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Grand procession taken out on Mahavir Jayanti in Bhadohi

Mahavir Jayanti 2024: 'जीव हत्या पाप है...' शोभायात्रा में गूंजे महावीर स्वामी के उपदेश; उतारी गई भव्य आरती

Sun, 21 Apr 2024 07:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 07:48 PM IST
सार

Mahavir Jayanti 2024: जैन समुदाय के राजकुमार बोथरा ने कहा कि प्रभु महावीर स्वामी ने महावीर स्वामी ने अहिंसा को सर्वोच्च धर्म बताया था। समाज में हमें उनके उपदेशों को अपने आचरण में उतारने का प्रयास करना चाहिए और जीव हत्या से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन
Grand procession taken out on Mahavir Jayanti in Bhadohi
स्वामी महावीर की जयंती मनाते जैन धर्म के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में रविवार को जैन धर्म के अनुयायियों ने 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई। भदोही नगर में जैन समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। तहसील परिसर से निकली शोभायात्रा रजपुरा चौराहा होते हुए रजपुरा कॉलोनी स्थित जैन मंदिर पहुंची।

विज्ञापन


यहां जैन समुदाय के लोगों ने महावीर स्वामी की प्रतिमा की आरती उतारी। शोभायात्रा में महावीर के उपदेश गूंजे। महिलाओं ने भगवान की पालकी के दर्शन कर मन्नतें मांगीं। सड़कें जियो और जीने दो, जीव हत्या पाप है और जीवों पर दया करों नारे गूंज उठीं। रास्ते भर समाज के लोगों ने जगह-जगह मीठे प्याऊ, फल का वितरण किया।
विज्ञापन


मौके पर राज कुमार बोथरा, बिमल सुराना, शान्तीलाल नाहटा, छतर सिंह, जेठमल, जे एस जैन, मनोहरलाल, सुशील नाहटा, बजरंग लाल, मनीष जैन, गोपाल जैन, अनिल जैन, मनोज सुराना, वीना बॉंठीया, लवली बॉंठीया, मंजुला खाबीया, मीनू डागा, मिली सुराना, जया सेठीया, सुषमा सिंघी, सरोज बोथरा, मृदुला जैन, शालू जैन, हेमा नाहटा आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed