फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government grain sack and recovered 249 raids

छापेमारी में 249 बोरी सरकारी अनाज बरामद

Fri, 02 Dec 2016 01:45 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 02 Dec 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
     
विज्ञापन

जंगीगंज। बाजार के धनतुलसी मार्ग स्थित गल्ले की दूकान पर सरकारी अनाज वाहन से उतरने की जानकारी पर एसडीएम, सीओ और एसएमआई ने बृहस्पतिवार को छापेमारी की। छापेमारी में अधिकारियों ने करीब 249 बोरी गेहूं और चावल बरामद किया। जबकि पास की दूकान पवन ट्रेडिंग कंपनी को भी लाइसेंस न दिखाने पर सील कर दिया। दूकान से मिले अनाज को अधिकारियों ने जब्त कर लिया। अधिकारियों को देखकर दूकानदार शिव बालक और पिकअप चालक फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया गया। अफसरों की छापेेमारी से बाजार के अन्य दूकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दूकानदार सूचना मिलते ही दूकान बंद कर खिसक गए।       

धनतुलसी मार्ग स्थित दूकान पर सरकारी अनाज उतरने की सूचना पर बृहस्पतिवार को एसडीएम केशवनाथ गुप्ता, सीओ एसएस पांडेय और एसएमआई विनय दुबे ने मयफोर्स छापेमारी की। इस दौरान टीम ने पिकअप वाहन से उतर रहे अनाज को जब्त कर लिया। दूकान शिवबालक जायसवाल की बताई गई। चालक और दूकानदार भी मौके पर नहीं मिले। छापेमारी में 109 बोरी चावल और 140 बोरी गेहूं बरामद किया गया। जब्त अनाज को एसडीएम ने एसएमआई के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा पास की दूकान पवन ट्रेडिंग कंपनी को सील किया गया। यह दूकान लाइसेंस न दिखाने पर सील की गई।  छापेमारी की खबर लगते ही दूकान पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बरामद अनाज की बोरियों की अधिकारियों ने तौल भी कराई। एसडीएम ने बताया कि सरकारी अनाज पिकअप से उतरने की जानकारी की सूचना पर पहुंचे थे। पिकअप से अनाज उतर रहा था। मौके पर से 249 बोरी गेहूं और चावल बरामद हुए हैं। शिवबालक की दूकान का लाइसेंस नहीं है। बरामद अनाज सरकारी है। उसे एसएमआई के सुपुर्द किया गया है। समाचार दिए जाने तक दूकानदार और वाहन पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed