{"_id":"5ede5b9e8ebc3e909e012dd2","slug":"gotta-learn-to-live-with-the-corona-virus-bhadohi-news-vns5290670120","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोरोना वायरस के साथ जीना सीखना होगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोरोना वायरस के साथ जीना सीखना होगा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में हुए कोविड-19 विषयक दो दिवसीय वेबिनार का सोमवार को समापन हो गया। कुल मिलाकर अतिथियों ने यह विकल्प निकाला कि कोविड-19 से संघर्ष करने के बजाए समाज को इससे संभल कर रहना सीखना होगा। लोगों ने कहा कि फिलहाल बचाव ही इसकी मुख्य दवा है। लेकिन इस दौरान इसकी दवा पर हो रहे शोध का इंतजार करने का कहा गया।
डॉ.कृष्ण गोपाल दुबे, निदेशक, अंतरराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि कोरोना की दवा और वैक्सीन नहीं होने से हमें मास्क, पौष्टिक भोजन, सामाजिक दूरी, योग, प्राणायाम पर निर्भर रहना होगा। मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा, उप्र डॉॅ.अमित भारद्वाज ने सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम के बारे में जानकारी दी। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ.राजीव पांडेय ने कोरोना आपदा के प्रसार के कारणों, उससे बचने के उपाय पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी डॉ.ज्ञान प्रकाश वर्मा ने कोरोना के कारण कार्यस्थल पर सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए सतर्कता बरतने की आदत डालने पर जोर दिया।
आयोजन सचिव डॉ.माया यादव ने दो दिनों के वेबिनार पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि वेबिनार में 22 राज्यों और 5 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संयोजक अनुराग सिंह ने बताया कि दो दिनों तक चले इस वेबिनार की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। अंत में प्राचार्य डॉ.मुरलीधर राम ने सभी के प्रति अपना आभार जताया। डॉ.भावना सिंह, डॉ.गौतम गुप्ता, डॉ.अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ.सत्यप्रकाश, डॉ.एके मिश्र, पीएन सिंह, योग एक्सपर्ट, डॉ.हरीश कुमार भी विचार रखे।