{"_id":"576c460c4f1c1bd632b484b4","slug":"gopiganj-teenager-thrown-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद की किशोरी को गोपीगंज में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद की किशोरी को गोपीगंज में फेंका
bhadohi hindi news
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के उतरांव थानाक्षेत्र से तीन मई को अपहृत दलित किशोरी को बोलेरो सवार बदमाश बुधवार रात गुलौरी रोड पर फेंककर फरार हो गए। जानकारी पर लागों ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। युवती ने बोलरो सवारों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
किशोरी ने बताया कि तीन मई की रात घर के सामने सोते समय बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया था। इसके बाद जबर्दस्ती कुछ खिलाकर अक्सर बेहोश रखा जाता था। बेहोश होने के कारण यह पता नहीं चल पाता था कि वे मुझे कहां रखते थे। किशोरी ने बताया कि बुधवार की रात बदमाशों ने उसके साथ दुराचार किया। फिर हत्या करने के लिए वे गाड़ी से कहीं ले जा रहे थे। बोलेरो में सवार छह लोगों में एक महिला भी थी। किशोरी ने बताया कि रात करीब दो बजे होश आने पर मैं शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर एक युवक अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर निकला तो बोलेरो सवार खत्री की बारी में गुलौरी मार्ग पर फेंककर फरार हो गए। किशोरी को रात में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद एसओ अरुण दुबे पहुंचे और पीडि़त से पूछताछ की। बाद में जानकारी होने पर किशोरी की मां भी पहुंची और बताया कि अपहरण की जानकारी उतरांव पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, सूचना पाकर उतरांव पुलिस भी पहुंच गई।
----