फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gopiganj: Estimated income 19.50 crores, action plan made for expenditure of 19 crores

गोपीगंज : अनुमानित आय 19.50 करोड़, 19 करोड़ व्यय की बनी कार्ययोजना

Thu, 10 Apr 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gopiganj: Estimated income 19.50 crores, action plan made for expenditure of 19 crores
नगर पालिका ने इस वित्तिय वर्ष में लगभग साढे़ चार करोड़ रुपए बचाया। वहीं आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बनी कार्ययोजना में कुल 19 करोड़ 50 लाख रुपए आय होने का अनुमान है। वहीं नगर पालिका की ओर से 19 करोड़ रुपए व्यय की कार्ययोजना बनी। पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रभारी अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि शेष बचे धनराशि का उपयोग आगामी वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। सभासद आनंद कुमार गुप्ता ने राज्य वित्त से मिलने वाले मद के बाबत चर्चा की।
विज्ञापन

कहा कि पालिका को मिलने वाला मद जनसंख्या उन्नीस हजार पर मिलता है, जबकि यहां की जनसंख्या चालीस हजार है। वहीं अठ्ठाइस हजार लोगों ने चुनाव में मताधिकार का प्रयोग ही किया है। इसके अलावा गोपीगंज से जुड़े आंशिक रूप से दर्जन भर गांवों को गोपीगंज नगर में पूर्ण रूप से सम्मिलित किए जाने का प्रस्ताव बनाया गया। पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी गांव को पूर्ण रूप से शामिल करने पर हमारी जनसंख्या बढ़ जाएगी। जिससे राज्य और वित्त मद से मिलने वाला फंड भी प्राप्त होगा। सभासद मोहित ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में सभासद मधुबाला, श्याम कुमारी, अनिल यादव, अजहरुद्दीन, राजेश गुप्ता, राशिद खान, सलमान, मोनू, मंजू देवी, धीरज हलवाई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed