फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Goons and mafias have no caste: Keshav

गुंडेऔर माफियाओं की कोई जाति नहीं: केशव

Sun, 25 Sep 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Goons and mafias have no caste: Keshav
ज्ञानपुर। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि गुंडे और माफिया की कोई जाति नहीं होती। भाजपा सरकार में अपराधी जेल में बंद है। मुख्तार जैसे अपराधी अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वह जनपद भ्रमण के दौरान गजधरा गांव में समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार और समाज एक रथ के दो पहिए हैं। दोनों के तालमेल से ही विकास होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। कहा कि गांव स्वच्छ होगा तो प्रदेश भी साफ रहेगा। गांव में अगर गंदगी है तो बीमारी फैलेगी। परिवार को बीमारी पर अधिक खर्च करना होगा। इसलिए स्वच्छता को अपनाएं। पर्यावरण में हो रहे बदलाव के लिए कम पौधरोपण को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम बदल रहा है। जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर बन रहे हैं। घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में माफिया और दलाल जनता के पैसे खाते थे, लेकिन अब लाभार्थी के खाते में सरकार की ओर से भेजी गई रकम पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व करीब डेढ़ घंटे विलंब से डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर दोपहर तीन बजकर 37 मिनट पर पुलिस लाइन भदोही में उतरा। वहां कमिश्नर योगश्वर राम मिश्रा, डीआईजी आरपी सिंह, डीएम गौरांग राठी, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्वागत किया। उन्हें रंगरूटों ने सलामी दी। उसके बाद वह जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां सांसद रमेश चंद्र बिंद, विधायक दीनानाथ भाष्कर, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव संग अन्य पदाधिकारियों से मंत्रणा की।
ज्ञानपुर। गजधरा स्थित अमृत सरोवर के समीप बने ओपेन जिम का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुभारंभ किया। उन्होंने कसरत भी किया। कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर रोज कसरत करनी चाहिए। इसलिए सरकार गांव-गांव में ऐसी व्यवस्था कर रही है। इसके बाद गांव में इंटरलाकिंग सहित अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।
ज्ञानपुर। गजधरा में डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम के दौरान पांचवीं कक्षा की साक्षी उपाध्याय को बैग और बिंदू देवी को आवास की चाभी सौंपी। छात्रा सोनाली सिंह को स्मार्टफोन देने के साथ ही अलग-अलग योजना के लाभार्थी अशोक कुमार, रेखा देवी, संदीप कुमार, सावित्री देवी, कामिनी को प्रमाणपत्र दिया।
पक्का पुल के लिए व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने पदाधिकारियों ने पत्रक उप मुख्यमंत्री को देकर रामपुर और धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण में तेजी लाने की मांग की। जिला मंत्री शशिकौशल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर पक्का पुल निर्माण स्वीकृत नहीं हो सका है। पक्का पुल निर्माण में इसी तरह तरह की दूरियां बनने पर व्यापार संगठन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलने के लिए विवश होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा, नितिन अग्रवाल, अनुराग कौशल, महावीर वैश्य, जगदीश गुप्ता, अनिल दुबे आदि रहे।
---
केएनपीजी को विश्वविद्यालय बनाने की मांग
ज्ञानपुर। विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को भाजपा कार्यालय पर डिप्टी सीएम को पत्रक सौंपा। इसमें कहा कि 70 साल पुराना महाविद्यालय सभी सुविधाएं होने के बाद भी उपेक्षित है। इसे विश्वविद्यालय बनाया जाए, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर पठन-पाठन की सुविधा मिल सके। महाविद्यालय के पास पर्याप्त जमीन, भवन और छात्रावास सहित अन्य सुविधाएं हैं। इस मौके पर शिवम शुक्ला, सुरेश तिवारी आदि रहे।
ज्ञापन सौंप कर मांगों के लिए आवाज उठाई
ज्ञानपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की आवाज उठाई।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग ने पुरानी पेंशन बहाल करने, प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों का पद भरने, अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने, शिक्षकों को राज्य कर्मियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, शिक्षामित्र, अनुदेशकों विनियमित करने की मांग की। इस मौके पर संतोष सिंह, धीरज सिंह, क्रांतिमान शुक्ल, महेश यादव, प्रतीक मालवीय, अरुणयति रहे।
इसी तरह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय, महासचिव जितेंद्र कुमार आनंद, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने जिला न्यायालय सरपतहां में कई वर्ष से स्वीकृत अधिवक्ता चेंबर निर्माण के लिए मंजूरी देने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता चेंबर की कार्य योजना तीन करोड़ से अधिक की बनाई गई है। धन की स्वीकृति मिलने पर ही चेंबर का निर्माण पूरा हो सकेगा।

उप मुख्यमंत्री से नहीं मिल सकी अन्नू
ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के नरथुआ गांव निवासी अन्नू देवी पांडेय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से नहीं मिल सकी। अन्नू ने आरोप लगाया कि जब उप मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी तो पुलिस ने उसे गजधरा तक नहीं पहुंचने दिया। सुबह से कभी ज्ञानपुर कोतवाली तो कभी औराई थाने में बैठाए रखा। सीओ औराई रामलखन मिश्रा ने बताया कि मामला दो परिवारों के बीच भूमि विवाद का है। दो दिन में मामले का निवारण करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed