फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Girl not found even after 22 hours, SDRF keeps searching

Bhadohi News: 22 घंटे बाद भी नहीं मिली बच्ची, ढूढ़ती रही एसडीआरएफ

Mon, 02 Oct 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girl not found even after 22 hours, SDRF keeps searching
कोतवाली क्षेत्र के उगापुर में शनिवार की देर शाम नहर में लापता हुई बालिका का 22 घंटे बाद भी नहीं पता चल पाया। रविवार रात आठ बजे तक गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम नहर में उसकी तलाश में जुटी रही। बच्ची को ढूंढ़ने के लिए चकवा से पानी का बहाव भी बंद करा दिया गया, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम लगभग 11 बजे भदोही कटरा बाजार निवासी राजेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी उर्मिला और छह साल की बेटी पूर्वी के साथ विंध्याचल धाम दर्शन करके लौट रहे थे। इस बीच औराई के ऊगापुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। नहर में बाइक गिरने की जानकारी होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जहां किसी तरह पति-पत्नी को तो नहर से निकाल लिया, लेकिन छह साल की मासूम का पता नहीं चल पाया। बेटी के लापता होने पर पति-पत्नी बेसुध हो गए हैं। रविवार शाम को तक बालिका की तलाश की गई, लेकिन पहा नहीं चला। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम लौट गई। हल्का दरोगा सुरेश कुमार ने कहा कि रविवार को दिन भर बालिका की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार को नहर में 15 किमी दूर तक तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed