{"_id":"664134140b7e5753d00819c4","slug":"ghosias-pucca-pond-will-be-renovated-with-rs-1-crore-31-lakh-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-111987-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एक करोड़ 31 लाख से संवारा जायेगा घोसिया का पक्का तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एक करोड़ 31 लाख से संवारा जायेगा घोसिया का पक्का तालाब
विज्ञापन
औराई। घोसिया नगर पंचायत के ऐतिहासिक शिव मंदिर स्थल के बगल स्थित पक्का तालाब के दिन बहुरने वाले हैं। नगर पंचायत तालाब का एक करोड़ 31 लाख रुपये से जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराएगा। रविवार को चेयरमैन पति अबरार अली और नगर की प्रमुख समाजसेवी कीर्तन कोकिला संयुक्त रूप से फीता काटकर सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
नगर पंचायत घोसिया के वार्ड नंबर एक और छह में पढ़ने वाला ऐतिहासिक तालाब वर्षों से बदहाल पड़ा हुआ था। तालाब के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा था और तालाब पर अतिक्रमण भी होता जा रहा था। जिसको संज्ञान में लेकर मातृ वंदन योजना के तहत इसके जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार की गई और एक करोड़ 31 लाख की लागत से तालाब के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार हुआ। कार्ययोजना के तहत परिसर में इंटरलांकिंग, सीसी रोड, स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइट, स्नान घर, सामुदायिक शौचालय इत्यादि बनाए जायेंगे। मौके पर अवधेश बरनवाल, आदर्श बरनवाल, शिव प्रकाश गुप्ता, सुनील, विराट, गया मिश्रा, जटाशंकर यादव, लाइक अली, जिमी गुप्ता, मनीष जायसवाल, दयाशंकर गौतम, यश बरनवाल, मंटू बरनवाल, रविंद्र बरनवाल आदि रहे।
इतिहास समेटे है यह तालाब
घोसिया नगर पंचायत स्थित यह तालाब काफी प्राचीन है। तालाब के तालाब के उत्तरी छोर पर शिव मंदिर और फलदार वृक्षों से हरा भरा आश्रम मौजूद है। वहीं दक्षिणी सिरे पर हाईवे स्थित है। तालाब के सुंदरीकरण होने से नगर पंचायत के लोगों के लिए एक शुद्ध वातावरण मिलने के साथ ही हाईवे से आने जाने वाले लोगों के रुकने और ठहरने का एक सुन्दर स्थल होगा।