फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ghazipur vegetable businessman mercilessly strangled to death in Bhadohi

भदोही में गाजीपुर के सब्जी व्यवसायी की निर्मम ढंग से गला रेतकर हत्या, गंगा की तराई में हुई घटना

Fri, 08 May 2020 11:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 May 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur vegetable businessman mercilessly strangled to death in Bhadohi
मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के सेमराध गांव में गंगा की तराई में परवल की खेती करवाने वाले किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। गाजीपुर जनपद के गौसपुर मोहम्मदाबाद गांव निवासी कन्हैयालाल (50) पुत्र चंद्रिका प्रसाद पिछले काफी दिनों से किराए पर जमीन लेकर परवल की खेती करता था।

विज्ञापन


यहीं पर झोपड़ी बनाकर वह फसल की रखवाली करने के लिए रहता था। बीती रात वह अपने झोपड़ी के बाहर सोया हुआ था और उसका एक नौकर झोपड़ी के अंदर सोया था। सुबह जब नौकर सोकर उठा तो बाहर की स्थिति देखकर भयभीत हो गया। किसान का गला कटा हुआ था और वह मृत पड़ा था।
विज्ञापन


नौकर ने पास-पड़ोस को सूचना दी। ग्रामीणों ने कोइरौना थाने को हत्या की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि धारदार हथियार से अधेड़ की गला रेत कर निर्मम हत्या की गई थी। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। वहीं मृतक किसान के बारे में बताएं जाता है की वह निहायत सीधा-सादा व्यक्ति था। किन परिस्थितियों में उसकी हत्या की गई, यह लोग समझ नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed