फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ghats lit up with the light of lamps, God's world descended on earth

Bhadohi News: दीयों की रोशनी से जगमगाए घाट, धरती पर उतरा देवलोक

Tue, 28 Nov 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ghats lit up with the light of lamps, God's world descended on earth
ज्ञानपुर। देव दिवाली के अवसर पर जिले के प्रमुख गंगा घाटों और सरोवरों पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। शाम होते ही घाट से लेकर सरोवर से तक दीयों की टिमटिमाती रौशनी से जगमगा उठे। एक तरफ जहां दीयों की रौशनी से पूरा घाट नहा उठा। वहीं दूसरी तरफ आकर्षक लाइटें इसमें चार-चांद लगा रही थी। घाटों से लेकर देवालयों से दुल्हन की तरह सजाया गया। दीयों के रोशनी की अद्भुत छटा देखकर ऐसा लगा मानों धरती पर पूरा देवलोक उतर आया है।जिले के रामपुर और सीतामढ़ी गंगा घाटों के अलावा ज्ञानपुर के सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर और ज्ञानसरोवर के अलावा सुरियावां के बावन बीघा तालाब पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में देव दीपावली हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। आकर्षक ढ़ंग से सजे देवालय की अलौकिक छटा देख लोग अभिभूत हो गये। प्रचीन तिलेश्वर नाथ, पांडवानाथ सहित अन्य मंदिरों मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति की ओर से देव दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। वहीं सुगंधित पुष्पों से महादेव का श्रृंगार किया गया। इस दौरान हजारों लोग मंदिर में दीपदान करने पहुंचे। इसी तरह धार्मिक स्थली सीतामढ़ी के पावन गंगा तट पर अलौकिक छटा देखने को मिली। देव दीपावली गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन के बीच पावन गंगा तट, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, मौनी बाबा आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम, बाबा धवासा नाथ आश्रम, सहित श्री सीता सामाहित स्थल मंदिर परिसर 21 हजार दीयों से जगमग हो गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राहुल दूबे ने प्रथम दीप जला कर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद मां गंगा के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत हरिप्रसाद मिश्र में आचार्यत्व में महेश्वर शास्त्री, पं गोदीलाल मिश्र ने मां गंगा की भब्य आरती उतारी। मौके पर गंगा तट पर शानदार आतिश बाजी की गयी। गंगा तट पर इंद्रधनुषी छटा देख लोग भावविभोर हो गए। मौके पर धर्मेन्द्र सिंह प्रधान, बसंतलाल गौड़, सुरेश शुक्ला, मुन्नालाल पांडेय, विनय दूबे, संजय सहित अन्य रहे।
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन

सवा लाख दीयों से जगमग हुआ ज्ञानसरोवर घाट
देव दीपावली का पर्व पर बाबा हरिहर नाथ मंदिर व ज्ञान सरोवर की सीढ़ियों को अनगिनत दीयों से सजाया गया। दोपहर से ही नगर व गांवों से चलकर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धांलुओं ने दीप प्रज्वलित करने पहुंचे। लोगों ने सरोवर की सीढि़यों पर दीपदान किया। मंदिर पर नगर पंचायत प्रशासन के साथ ही बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से आकर्षक सजावट की गई। वहीं ज्ञानपुर विकास मंच के लोगों ने घाटों को दीयों की रौशनी से सजाने में सहयोग ददा। नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम दस गुप्ता ने दीपदान कर भव्य समारोह की शुरूआत की। सरोवर के बीचों बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से लगाया गया प्रभु श्रीराम की भव्य 15 फीट का कट आउट लोगों की आकर्षण का क्रेन्द्र रहा। वहीं आकर्षक लाइटों की सजावट ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान ब्रम्हजीत शुक्ला, ब्रम्हा मोदनवाल, रामेश्वर उपाध्याय, विकास नारायण, सुभास गौड़ सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed